सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत

भोर में हाइवे के पास हुई घटना
ट्रक में फंसे शव को पुलिस ने निकलवाया

आजमगढ़। रानी की सराय थाना के कोटिला में हाईवे के पास सड़क पर भोर में खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बिहार से जबलपुर चावल लेकर जा रहे मऊ जिले के अहमहा गांव निवासी चालक बब्बू की मौत हो गई। ट्रक में फंसे शव को पुलिस ने निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए भर्ती कराया है। जबकि दूसरे ट्रक चालक और खलासी सहित ट्रक को ‌थाने ले आई। ट्रक चालक को नींद लगने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मऊ जिले के अहमहा गांव निवासी बब्बू बिहार से चावल लादकर जबलपुर जा रहा था। शुक्रवार की भोर में वह रानी की सराय थाना के कोटिला और चेकपोस्ट के पास हाइवे के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से खड़ी एक अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। इसके चलते ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में फंसे अहमहा के निवासी चालक बब्बू की मौत हो गई व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह से बाहर निकलवाया। इसक बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे ट्रक और चालक सहित खलासी को हिरासत में ले लिया और ट्रक सहित दोनों को थाने ले आई है। जबकि दूसरा ट्रक अभी भी मौके पर पड़ा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं