सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: भंवरना‌थ में भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का उद्घाटन

आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को कोविड टीकाकरण मेगा अभियान कार्यक्रम के तहत भंवरनाथ मंदिर और हरैया में लगे कैंप का भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावाहरैया ब्लाक के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान लगातार चलाया गया। जिसका लाभ भारत की जनता को मिला है। जिन लोगों ने अभी दूसरी व तीसरी डोज नहीं लगवाई है, उन लोगों को इस अभियान का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने सभी से अपील किया की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है सभी लोग अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, तरवां अस्पताल पर मंजू सरोज, हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर संतोष सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर वंदना सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं