सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: बकरीद की खुशियां बांटने जा रही बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत


पति घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार

ट्रैक्टर चालक की धुनाई के बाद लोगों ने पुलिस को सौंपा

आजमगढ़। बकरीद की खुशियां माता-पिता संग बांटने जा रही पुत्री की मुबारकपुर थाना के त्रिमूर्ति बाजार के पास बवाली मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं पुत्री के पति को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पूर्व ट्रैक्टर चालक की जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

  जानकारी के अनुसार नेवादा गांव निवासी शमीमुल्लाह की पुत्री गु‌लिस्ता की शादी एक वर्ष मुबारकपुर थाना के अमिलों में मु‌‌स्तकीम से की थी। बकरीद पर गुलिस्ता अपने माता-पिता से मिलने के लिए पति के साथ बाइक से नेवादा जा रही थी। इस बीच त्रिमूर्ति बाजार के समीप बवाली मोड़ पर ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना में मौके पर ही ‌गुलिस्ता की मौत हो गई, जबकि उसका पति मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने  घायल पति को मुबारकपुर सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुबारकपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं