सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, नई स्थापित

पुलिस ने शुरू की जांच, एसडीएम भी पहुंचे मौके पर आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हनुमान जी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बाद में नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। पासीपुर रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक शाखा खंड-32 के किनारे, राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 50 मीटर दक्षिण मठ गोविंद मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से नई हनुमान प्रतिमा स्थापित कराकर पूजा-अर्चना भी कराई गई। मौके पर बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज शुक्ल भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी अराजक तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। प्रतिमा किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच की जा रही है। सभी पहलुओं ...

Azamgarh: कंटीले तार में फंसकर बाइक सवार की मौत



पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर हुआ हादसा

आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर रविवार देर शाम बाइक सवार युवक कंटीले तारों में फंस गया। जबतक युवक को तार से निकला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र में हुआ। 

 अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी विजय राजभर (20) पुत्र कंतु राजभर रविवार शाम अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था। अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर किनारे लगे कंटीले तारों में घुस गई। बाइक सवार विजय कंटीले तारों में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उसे तारों से बाहर निकालने की कवायद शुरू हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह विजय को कंटीले तारों से अलग कर अस्पताल ले गई। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।

 

 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं