सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

Azamgarh: श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव आज

आजमगढ़। श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस क्रम में नगर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भव्य आयोजन किया गया है। शनिवार की सुबह सात बजे से हनुमान जी का दर्शन-पूजन शुरू होकर रात दस बजे तक जारी रहेगा। शाम छह बजे से भजन-कीर्तन और प्रसाद का वितरण होगा। यह जानकारी महंथ शंकर सुअन उपाध्याय एडवोकेट ने दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बजरंगबलि के जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं