सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

दो दिन से लापता किसान का शव नदी किनारे मिला, परिवार में मचा कोहराम

12 जुलाई से लापता था किसान, महुला-गढ़वल बांध के पास मिला शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण होंगे स्पष्ट आजमगढ़। महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से लापता किसान का शव मंगलवार सुबह नदी किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान जयप्रकाश यादव (42) पुत्र गुलाब यादव, निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार जयप्रकाश 12 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर देवारांचल पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार सुबह करीब 7:40 बजे महुला-गढ़वल बांध के किनारे औघड़गंज बाजार से करीब 100 मीटर पूर्व ग्रामीणों ने नदी किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महाराजगंज पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जयप्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़े थे और खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बताया कि मौत के कारणों का खुल...

गणित की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल

इकलौती संतान समीर की मौत से परिजनो में मचा कोहराम
घायल छात्र आकिब का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा उपचार


आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र का इलाज शहर के एक अस्पताल में जारी है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
समीर
अहरौला थाना क्षेत्र के सूक्खीपुर गांव निवासी समीर (20) पुत्र नसीम और आकिब (19) पुत्र नसीर अहमद बाइक से अपने परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज अंबारी जा रहे थे। दोनों छात्र रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज गनवारा माहुल के कक्षा 10 के छात्र थे और शुक्रवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। इब्राहिमपुर गांव के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकिब की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बाद में उसे आजमगढ़ के लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही रिसेंट पब्लिक इंटर कॉलेज गनवारा माहुल के प्रबंधक अशफाक अहमद भी मौके पर पहुंच गए। मृतक समीर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता नसीम सऊदी अरब में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर अंबारी पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा कार और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं