सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने परिवार से की मुलाकात, दी सांत्वना

मंत्री बोले, शिक्षा विभाग ने एक ईमानदार अधिकारी को खो दिया


ठेकमा। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार वेदपाल सिंह के
बड़े पुत्र अमरकांत सिंह, जो जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर के पद पर तैनात थे, का शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र सहित शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह विकास खंड मार्टिनगंज के आमनावे गांव पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय अमरकांत सिंह के पिता वेदपाल सिंह, पत्नी मोहिनी सिंह, बेटी देवअर्पिता सिंह एवं पुत्र देवर्ष सिंह से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने एक ईमानदार अधिकारी को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। सरकार एवं शिक्षक समाज हर संभव सहयोग के लिए परिवार के साथ है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ राजीव पाठक, जौनपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पांडे, बलिया के मनीष सिंह, अयोध्या के कौस्तुभ कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज अश्वनी सिंह, जगदीश यादव, अतरौलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गुप्ता, इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हरिकुंवर राय एवं सहायक निदेशक लखनऊ श्याम किशोर त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं