सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

मेकअप के बहाने पार्लर गई दुल्हन प्रेमी संग फरार

मंडप में इंतजार करता रह गया दूल्हा


बलिया।
जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद जहां परिवार में अफरा-तफरी मच गई, वहीं दूल्हा पक्ष को भी भारी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

बिहार से आनी थी बारात
जानकारी के अनुसार, युवती की शादी बिहार के छपरा जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। मंगलवार को बारात आनी थी और शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इसी बीच दुल्हन अपनी बुआ के साथ यह कहकर घर से निकली कि वह बाजार में ब्यूटी पार्लर जाकर तैयार होगी। बताया जा रहा है कि बाजार पहुंचने के बाद युवती अचानक लापता हो गई। काफी देर तक तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो बुआ घर लौटीं और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।
प्रेमी के खिलाफ नामजद तहरीर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन बैरिया थाने पहुंचे और एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आरपी सिंह के अनुसार, युवती की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इलाके में चर्चा का विषय
शादी के ऐन वक्त पर दुल्हन के फरार होने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। वहीं परिजन इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
फिलहाल पुलिस युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं