सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

तीन बच्चों संग महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

आजमगढ़। जनपद के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के देवारा कदीम गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों संग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने खोजबीन के बाद थक-हारकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

गांव निवासी रामनयन पुत्र शिवनाथ ने बताया कि उनकी बहू 26 अगस्त को अपने तीन बच्चों को साथ लेकर बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से न तो महिला और न ही बच्चों का कोई पता चल पाया है।परिजनों ने आसपास के गांव और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। अंततः उन्होंने महाराजगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल लापता होने के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं