सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक

भगवान परशुराम जयंती पर घोषित हो सार्वजनिक अवकाश : कुन्दन

आजमगढ़। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की बैठक गुरुघाट स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में हुई। बैठक में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ चंद्रमा ऋषि आश्रम सिलनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पर मनाने का निर्णय लिया। 22 अप्रैल को सुबह नौ बजे से संगठन द्वारा विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने भगवान परशुराम की जयंती पर प्रतिवर्ष सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की प्रदेश सरकार से मांग की। पंडित कुंदन ने कहा कि वर्तमान परिवेश में समाज की अगुवाई करने वाले ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि ब्राह्मण उपेक्षा और उत्पीड़न का शिकार हो रहा है, जबकि ब्राह्मणों ने सदैव समाज का हित किया है और वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश प्रभारी पंडित संजय कुमार पांडेय ने हरिहरपुर घराने के स्व. आदर्श मिश्र के परिजन को शासन द्वारा पांच लाख का सहयोग दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। संचालन प्रदेश महामंत्री पं. अशोक कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर शर्मानंद पांडेय, रितेश पांडेय, अजय पांडेय, बंशीधर पाठक, महंत संजय कुमार पांडेय, अभिषेक पांडेय, भोला त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, राजेश मिश्र, पंचदेव पांडेय, कन्हैया पांडेय, देवनाथ तिवारी, अशोक तिवारी, अविनाश पांडेय, आलोक पाठक आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं