सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

भाजपा लालगंज के जिला कार्यसमिति की बैठक

सहकारिता और नगर निगम चुनाव में जीतेगी भाजपाः शकुंतला चौहान

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज की जिला कार्यसमिति की बैठक संस्कार मैरेज हाल लालगंज मे आयोजित की गयी। बैठक चार सत्रों में हुई, जिसमें जी 20, सहकारिता, डाटा प्रबंधन, पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के बल पर आज देश और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सशक्त सरकार बना कार्य कर रही है, जो हर प्रकार की जनकल्याणकारी निर्णय लेने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि आगामी सहकारिता व नगर निकाय का चुनाव होना है। इसकेलिए सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाएं तथा जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को सक्रिय करने की आवश्यकता है। 

जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की नींव हैं। कार्यकर्ताओं को हर प्रकार से सशक्त बनाने की आवश्यकता है। देश  व प्रदेश  की जनकल्याणकारी सरकार के जनहित के निर्णय व कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा हर चुनाव में विजय हासिल करेगी।बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नाथ सिंह, सुखदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर पर हरीश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह सोनू, ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदपुर विजय विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख कोयलसा संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह, चंद्रजीत तिवारी, हनुमंत प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेंद्र राय, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, दिलीप बघेल, संतोष गोंड, अजय यादव, अभिषेक सिंह, प्रमोद राय ‌सहित जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता ऋषिकांत राय जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज और संचालन जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं