सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव फूलपुर पुरवा निवासी शाहजहांपुर जिले के सदर कोतवाली में पीआरवी 112 में तैनात पुलिसकर्मी की बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने हेडकांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की सूचना जैसे ही परिवार को मिली कोहराम मच गया।

 जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना के नंदाव फूूलपुर पुरवा निवासी संदीप यादव 35 पुत्र अभिमन्यु यादव शाहजहांपुर जनपद के सदर कोतवाली में वर्तमान में पीआरबी 112 पर तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम को नगरीय चौकी रात्रि ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे कि रास्ते में नगरिया मोड़ पर अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल संदीप यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस संदीप को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने  संदीप को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि संदीप 2005 में फैजाबाद पुलिस लाइन से उनकी भर्ती हुई थी, तब से वे लगातार फैजाबाद में कांस्टेबल पद पर कार्यरत रहे। वहां से संदीप का ट्रांसफर शाहजहांपुर जनपद के लिए हो गया। तब से वह अलग-अलग थानों में रहकर ड्यूटी कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात आठ बजे सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना घर पर स्वजनों को मिली, तो कोहराम मच गया। सूचना पर शाहजहांपुर प‌हुंचे परिवार के लोगों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। संदीप का शव पैतृक गांव में देर शाम तक पहुंचने की संभावना है। संदीप के एक पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी कविता सहित वह शाहजहांपुर में रहते थे। संदीप तीन भाई और दो बहन में दूसरे नंबर पर थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं