सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

जिले की धरोहर थे पंडित अमरनाथ तिवारी : कुंदन

 

निधन पर अ‌खिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार पंडित अमरनाथ तिवारी के निधन पर गहरा शोकव्यक्त किया। सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन व राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पांडेय ने उनके मड़या स्थित आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए उन्होंने कहाकि पंडित अमरनाथ तिवारी के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे जनपद के धरोहर थे।
    राहुल स्मृति केंद्र के महामंत्री प्रसिद्ध कवि प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने कहाकि पत्रकारिता के क्षेत्र में पंडित अमरनाथ तिवारी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। टाइम्स आफ इंडिया और पीटीआई जैसे बडे संस्थानों से जुड़कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने राहुल स्मृति केंद्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए महापंडित  राहुल के स्मृति में अनेको लेख लिखा। शोक जताने वालों में ज्ञानप्रकाश दुबे, जन्मेजय पाठक, डा राजीव पांडेय, महंथ संजय पांडेय, पद्मनाभ श्रीवास्तव, सहित आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं