सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

एकादशी पर मां शीतला पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता

कक्षा छह के छात्र-छात्राओं का दबदबा, संरक्षक ने किया पुरस्कृत 

निजामाबाद। कस्बा के फरहाबाद स्थित मां शीतला पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को एकादशी पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई। इसमें कक्षा चार से आठ तक  के विद्यार्थियों भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छह के छात्र सौरभ प्रजापति, आदेश सिंह, विंध्याचल, जेपी मौर्य, अंकित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  दूसरे स्थान कक्षा छह की बालिकाओं में रूपाली, नम्रता, सुप्रिया, मानसी, रेशमी रही। जबकि कक्षा 8 के कुंदन, खुशी, अनिल, आदित्य और संगम की टीम को तीसरा स्थान मिला। विजेताओं को विद्यालय के संरक्षक डा. सुदर्शन मिश्रा ने पुरस्कृत किया। कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है, साथ ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं