सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

भाजपा नेता को मनबढ़ ने रिवाल्वर लेकर दौड़ाया

पीड़ित ने थाने पर दी तहरीर, एसपी को भी सौंपा पत्रक
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के लालगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को मनबढ़ों ने रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देने के साथ ही एसपी को भी पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी गुफरान अहमद भाजपा लालगंज अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है। उनका आरोप है कि एक मनबढ़ उनके घर की और घर पर मौजूद महिलाओं की फोटो खींच रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो मनबढ़ का बड़ा भाई रिवाल्वर लेकर उसे दौड़ा लिया। किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाया। घटना के बाबत थाने पर भी तहरीर दिया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित भाजपा नेता ने एसपी को भी पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि थाने पर तहरीर देकर आने पर मनबढ़ों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं