सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ सूरज का चयन

पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के 85 से 90 किग्रा वर्ग में करेंगे प्रतिभाग

आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय पेंचक सिलाट खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का एक बार फिर भारतीय पेंचक सिलाट टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में संपन्न होगी। सूरज के चयन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उप्र के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन ने पत्र भेजकर उन्हें अवगत कराया है कि श्रीनगर में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ट्रायल में 85-90 किलो भार वर्ग में सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का चयन किया गया है। सूरज ने अभी कुछ माह पूर्व मेलाका,  मलेशिया में आयोजित 19वीं विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। 2021 में राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में सूरज ने 85- 90 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक व राष्ट्रीय फेडरेशन कप 2021 में स्वर्ण पदक तथा इस वर्ष राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2022 में कांस्य पदक व फेडरेशन कप में रजत पदक जीता था। दोनों वर्ष की उपलब्धियों पर मेरिट सहित सलेक्शन ट्रायल के आधार पर सूरज का चयन इस वर्ष 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 6वीं एशियन पेंचक सिलाट चैंपियनशिप, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के लिए किया गया है। इस बार यह चैंपियनशिप भारत में हो रही है जिसमें लगभग 20 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 

सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु मोहम्मद इकबाल, डायरेक्टर जनरल इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन व गुरु जसपाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की प्रेरणा व मार्गदर्शन से तथा माता पिताजी के आशीर्वाद से पुनः मुझे भारतीय टीम से खेलने का अवसर प्राप्त हुआ है। सूरज के चयन होने पर उप्र ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष टीपी हवेलिया, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री व पेंचक सिलाट खेल संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष सहजानंद राय,स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गार्गी तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, परितोष राय, नितिन गौड़, संदीप सिंह सोनू, विद्याधर श्रीवास्तव, राजीव प्रताप सिंह गप्पू आदि ने शुभकामनाएं दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं