सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

भाजपा सांसद रीता जोशी, महंगाई से भारत ही नहीं पूरा विश्व बेहाल

आजमगढ़। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महंगाई से भारत ही नहीं पूरा विश्व बेहाल है। यूरोप और इग्लैंड में तो स्थिति और खराब है। वहां की अपेक्षा अपने देश में महंगाई काफी कम है। रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को लालगंज में एक निजी कार्यक्रम में आई थी। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं। 
 उन्होने कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि कांग्रेस की अब देश में पहचान समाप्त हो रही है। कांग्रेस की इस यात्रा का कोई असर नहीं होने वाला। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि कांग्रेस की हालत काफी खराब है, पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की पहचना करीब-करीब समाप्त हो रही है, तो अब वे दक्षिण भारत को पकड़ने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी यात्रा लेकर दक्षिण में घूम रहे है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले केरल बहुत छोटा है। वहां राहुल गांधी 17 दिन रहे जबकि उत्तर प्रदेश महज दो दिन की यात्रा, इसी से अंदाजा लगा लिजिए कि कांग्रेस की सोच कैसे चल रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं