सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

ट्रक और थार की टक्कर, एक घायल

रतिकात्मक फोटो

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा के पास बीती रात ट्रक और थार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में थान में सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार शुभम  पाठक 21 जौनपुर से आजमगढ़ थार में सवार होकर अपने साथियों के साथ आजमगढ़ जा रहा था। रात एक बजे के करीब कोटवा के पास गलत साइड से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना मेें थार में सवार शुभम को गंभीर चोटें आई। थार में सवार उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए सदर में भर्ती कराया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं