सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

सड़क पर लहरा रहा था सपा नेता बंदूक, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

मऊ। जनपद में आज सरायलखंसी पुलिस के सामने ही असलाहे का प्रदर्शन और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सपा नेता राहुल साहनी को पुलिस ने दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया है। जहां पर सपा नेता राहुल साहनी की गुंडई दहशत फैला रखा था और उसे दौड़ाकर पुलिस द्वारा पकड़ने का लाइव वीडियो कैमरे में कैद हुआ है।

वही यार्ड के वोनर झब्बू सिंह को दौड़ा कर जान से मारने की प्रयास कर रहा था मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता को 3 किलोमीटर तक दौड़ाया और उसे गिरफ्तार कर लिया वही सपा नेता की गुंडई का मामला प्रकाश में आने के बाद चारों तरफ दहशत का माहौल हो गया। वहीं पुलिस के सामने भी असलहा दिखाकर धमकाने की कोशिश की तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी करके सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। सपा नेता के पास से एसबीबीएल गन लहराते हुए प्रदर्शन कर रहा था। क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा ने बताया कि सपा नेता राहुल को चारो ओर से घेरकर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त आरोपी व्यक्ति द्वारा अपना नाम सपा नेता राहुल निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद निवासी मुहम्मदपुर झझवा थाना कोपागंज व हालपता भीटी थाना कोतवाली बताया गया तथा गन के बारे में पूछताछ करने पर कोई कागजात नही दिखा पाया तथा बताया गया कि उक्त गन लाइसेंसी है जो कि मेरे पिता जी की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं