सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

सड़क हादसे में दोस्तों की मौत, हमेशा रहते थे साथ

बलिया। जिले के रसड़ा-मऊ मार्ग के रतनपुरा में मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती  कराया गया, जहां डाक्टरों ने चिरंजीव व आलोक को मृत घोषित कर दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सवन गांव मे दो दोस्तों की मौत से मातम पसर गया। हर कोई गमजदा है, लोगों का कहना है‌ कि हमेशा साथ रहते थे और साथ चले भी गए। 

 सवन गांव के चिरंजीव गौतम (23) सुल्तानपुर जिले में सिपाही के पद पर तैनात था। वह गोरखपुर जिले में विभागीय कार्य कर वापस लौटते समय मऊ स्टेशन पर उतर कर दोस्त आलोक गौतम के साथ बाइक से घर आ रहा था। रतनपुरा कस्बा के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए थे। हलधरपुर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिे मऊ भेजवा दिया। साथ ही परिजनों को सूचना दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एक साथ दो शव आने से हर किसी की आंखें नम हो गई। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। लोगों के अनुसार मृतक चिरंजीव ड्यूटी से घर आने पर अक्सर आलोक के साथ रहता था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं