सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत चार पर छेड़खानी का मुकदमा

आजमगढ़। नगर पंचायत महराजगंज के पूर्व चेयरमैन सीताराम कांदू समेत चार के खिलाफ बुधवार को महराजगंज थाने में मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया। वादी मुकदमा रामदरस मौर्य ने बताया कि रास्ते को लेकर उसका पूर्व चेयरमैन से विवाद चल रहा है। 24 सितंबर को पूर्व चेयरमैन विवादित स्थानपर निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर मारपीट किया। इसके साथ ही सीताराम कांदू की तहरीर पर रामदरश पक्ष के खिलाफ बीते शनिवार को ही मुकदमा दर्ज हो गया था। जिस पर रामदरश ने एसपी के यहां गुहार लगायी। इसक बाद महराजगंज पुलिस ने रामदरश की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन सीताराम कांदू, पिंटू, राकेश व राधेश्याम के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। संवाद



सर्वाधिक पढ़ीं गईं