सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

विश्व हृदय दिवसः फूलपुर सीएचसी पर टीकाकरण महाअभियान शुरू

कोरोना और हृदय रोग से बचाव की विशेषज्ञों ने दी जानकारी

आजमगढ़। फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान एवं हार्ट दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड-19 से सुरक्षित रहने एवं हृदय रोग से बचाव के बारे में जानकारी दिया गया।‌ शिविर का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह एवं स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. डीएस यादव ने  फीता काटकर किया। 

शिविर में 12 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक व्यक्तियों को कोविड-19 की प्रथम और दूसरी खुराक के साथ लोगों को बूस्टर ‌दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डा. डीएस यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। डा. मो अज़ीम ने कोविड-19 टीकाकरण में छुटे हुए  व्यक्तियों को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। संक्रमण बीमारी से बचने के लिए कोविड वैक्सीन के साथ साफ-सफाई और मास्क जरूरी है। आप लोग सभी लोग कोविड का टीका जरूर लगवाएं। विश्व हार्ट दिवस पर डॉ डीएस यादव ने कहा कि हृदय रोग से बचने के लिए सदा भोजन के अलावा परिश्रम, व्यायाम और योग जरूरी है। खासकर हृदय रोगी सादा भोजन, व्यायाम और योग को जरूर अपनाए जिससे लोग स्वस्थ्य रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के कुल 24 उपकेंद्रों पर क्षेत्रों में कोविड-19 टीकाकरण का यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष फूलपुर भानु प्रताप चौहान, नागेन्द्र यादव , बलराम तिवारी ,चिकित्सक डॉ शशिकांत , डॉक्टर जावेद आलम, डॉ कुंदन गुप्ता, डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर चंद्रमुखी यादव, डॉ अश्विनी मिश्रा, डॉ मोहम्मद अजीम डॉक्टर , बबीता यादव, डॉ संदीप कुमार, यूनिसेफ की बीएमसी गजाला कमर आदि रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं