सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की मंदिर में करायी शादी

जौनपुर से प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी

आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के मकसुदिया गांव में चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। गांव स्थित झारखंडे महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने प्रधान की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी। मामला बुधवार का है। 

  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलसिया गांव निवासी प्रियंका पुत्री रामचेत चौहान का जनपद जौनपुर अंतर्गत खुटहन थाना के पनौली गांव निवासी विकेश वर्मा पुत्र मदन चंद वर्मा के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को विकेश अपनी प्रेमिका से मिलने मकसुदिया गांव आया था। इस बीच प्रेमी युगल को एक साथ देख ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बेलसिया के प्रधान इश्तियाक अहमद को बुलवाया। उधर यह घटना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रधान इश्तियाक ने विकेश के परिजनों को फोन कर पूरी जानकारी दी और मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे प्रेमी के परिजनों और प्रेमिका के परिजनों की आपसी सहमती पर झारखंड महादेव मंदिर में बुधवार की शाम को विधि-विधान से प्रेमी युगल की शादी करा दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंबारी अमित जायसवाल, प्रधान फरहान, मोबीन, अजय यादव, रामप्रीत चौहान आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं