सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: बंदी ने सर्किल अफसर, लंबरदार पर लगाया कुकर्म का आरोप

जिला कारागार में निरूद्ध है अभियुक्त, जान को बताया खतरा

अदालत से सुरक्षा की गुहार, आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

लखनऊ। गैंगेस्टर मामले में लखनऊ जिला कारगार में निरुद्ध अभियुक्त ने एक सर्किल अफसर व लंबरदार पर उसके साथ कुकर्म का आरोप लगाया है। अभियुक्त ने अदालत को अर्जी देकर इसकी शिकायत की है। उसने विशेष अदालत से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। साथ ही अपनी जान को खतरा बताया है और सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। अभियुक्त के अधिवक्ता मधुकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते  दो अगस्त को अदालत ने इस अर्जी पर जेल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था। तीन अगस्त को जेल अधीक्षक उपस्थित नहीं हुए। लिहाजा विशेष अदालत ने उनके इस कृत्य को अदालत के आदेश की अवमानना करार दिया। साथ ही उन्हें पांच अगस्त को इस मसले पर व्यक्तिगत रूप से तलब कर लिया। शुक्रवार को आदेश के अनुपालन में जेल अधीक्षक उपस्थित हुए और अपना स्पष्टीकरण भी दिया। विशेष अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है। थाना विभुतिखंड से गैंगेस्टर के मामले में निरुद्ध अभियुक्त के साथ यह कथित घटना 26 जुलाई की है। कहा है कि वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बारी बारी जबरिया उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया। उसने अर्जी में धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसे सर्किल अफसर ने धमकी दी है कि यदि इसकी शिकायत किसी से भी करोगे, तो तुम्हें जेल में फंसी लगाकर मार डालेंगे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं