सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: साहू समाज ने धूमधाम से मनाया श्रावणी पूजन

13 से 15 अगस्त तक तिरंगा पहराने का आह्वान

आजमगढ़। नगर के लालडिग्गी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में साहू समाज ने श्रावणी पूजन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का सभी से अनुरोध किया।

 साहू समाज के अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि समाज एक नैतिक जिम्मेदारी के फलस्वरूप वह हर कार्य करना चाहिए जो देश और समाज को मजबूत करता है। यह गर्व का विषय है कि जब जब साहू समाज के हाथ में नेतृत्व आया तब तब यह समाज खरा उतरा। उन्होंने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपरांत देश में अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जिसमें हर-घर तिरंगा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम को हमारे समाज द्वारा भी इस अवसर पर सभी लोगों को अपने अपने घरों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य फहराए। साथ ही वोटर लिस्ट में जो 18 साल के बच्चों का नाम अवश्य चढ़वाएं और आधार से लिंक भी कराएं। इस अवसर पर स्वतंत्र कुमार गुप्त, लक्ष्मी प्रसाद, सतीश, सुनील गुप्त, कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता के साथ समाज में माता बहनों की उपस्थित रही।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं