सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: फांसी लगा छात्रा ने दी जान, पुलिस बता रही संदिग्ध

परिजनों का आरोप छेड़छाड़ से परेशान हो दी जान 

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र में कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। इस बारे में पुलिस का कहना है कि इस परिवार में कई लोगों की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। अभी तक की जांच में छेड़छाड़ जैसी बात सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा अपने पिता के साथ रहती थी। छात्रा की मां नहीं है और उसके दोनों भाई बाहर नौकरी करते हैं। परिजनों का कहना है कि रविवार को सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा। अंदर का नजारा परिजनों को सन्न कर गया। अंदर छात्रा पंखे से लटक रही थी। इस मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जहां परिजनों का कहना है कि गांव का एक युवक छात्रा को लगातार परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर छात्रा ने जान दी। वहीं इस बारे में मुबारकपुर इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में छात्रा को फांसी लगाकर जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं