सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: एमएलसी सहित सैकड़ों ने लिया घर घर तिरंगा फहराने का संकल्प

            तिरंगे की खातिर सब कुछ कुर्बान करने से नहीं हटेंगे पीछे, देश सर्वोपरीः यशवंत सिंह

आजमगढ़। जहांनागंज के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट में रविवार को पूर्व मंत्री, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने ‘देश प्रेम की अलख जगाएंगे, घर-घर तिरंगा फहराएंगे के नारे लगाए और क्षेत्र भ्रमण किया। लोगों से अपने-अपने घरों पर  तिरंगा फहराने का आह्वान किया। 

एमएलसी यशवंत सिंह ने कहा कि आज देश में पहली बार 15 अगस्त को राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से जन-जन में देश की आन-बान-शान तिरंगे को लहराकर उसे सैल्यूट करने के लिए हर किसी को जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के इस अभियान को सफल बनाने में जन-जन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज हम सभी कार्यकर्ता तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपने आप को हर तरह से कुर्बान करने के साथ सरकार के मिशन को कामयाब बनाने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, अरविंद सिंह, लाल बहादुर सिंह, लालू, उदय शंकर चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुनील सिंह, बंटी यादव, चंचल चौबे, अतुल चौबे, रामअवतार जयसवाल, शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं