सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: जिले का नाम आर्यमगढ़ करने और आ‌र्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

अखिल भारतीय वर्षीय ब्राह्मण सभा ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा

आजमगढ़। जिले का नाम आर्यमगढ़ करने और आरक्षण का आधार आर्थिक आधार पर किए जाने की मांग को लेकर गुरूवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि आजमगढ़ महर्षि दुर्वासा, योगिराज दत्तात्रेय, चन्द्रमा मुनि सहित अनेक ऋषियों व आर्यो की तपोभूमि, विभिन्न देवी देवताओं की सिद्धपीठ है, पूर्व में आर्यमगढ़ के नाम से जाना जाता था। लेकिन किन्तु मुगलों ने इसका नाम आजमगढ़ रख दिया गया और धीरे-धीरे इसका नाम आतंकवादियों से जोड़कर बदनाम कर दिया गया। इसलिए इसका नाम आर्यमगढ़ रखा जाना जरूरी है, ताकि तपस्वियों, विद्वानों, कवियों, देवी देवताओं के इस पावन भूमि को उसकी वास्तविक पहचान मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय मे जातीय आधार पर कोई विशेष जाति गरीब नहीं है, आरक्षण से लाभान्वित हो रही जातियों का सामाजिक स्तर भी काफ़ी उठ चुका है, इसी की देन है कि देश के सर्वोच्च पदों पर इस वर्ग के लोग विराजमान हैँ, ऐसे में आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा इन मांगो के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, बंशीधर पाठक, मोहन मिश्रा, अशोक कुमार पाण्डेय, मनोज पांडेय, रितेश पांडेय, सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं