सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: उपचुनाव में निरहुआ की जीत लोकतंत्र और राष्ट्रीय विचारधारा की जीत

निरहुआ की जीत पर मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर दी बधाई

बरदह। आजमगढ़ लोकसभा की सीट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को जीत मिली है। इस जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंगलवार को क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई जा रही है। इस क्रम में स्वर्णकार समाज ने बैठक कर जीत पर खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर निरहुआ को बधाई दी।

बता दें समाजवादी पार्टी के मजबूत किला आजमगढ़ ध्वस्त होने से भाजपा को मजबूती मिली हैं। इस सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जीते थे। अब भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ ने इस उपचुनाव में सपा का किला ढहा दिया है। जिससे भाजपा का झंडा बुलंद हुआ है। इस क्रम में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत की खुशी में स्वर्णकार समाज के आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सेठ की अध्यक्षता में मंगलवार को ठेकमा में बैठक हुई। आजमगढ़ में कमल खिलने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। राजकुमार सेठ ने कहा कि दिनेश लाल यादव का ठेकमा से पुराना संबंध है। उनकी जीत से आजमगढ़ में विकास का पहिया और तेजी से दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2024 का यह तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। क्योंकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश उन्नति की तरफ आगे बढ़ रहा है, जहां बिना भेदभाव और जाति मजहब से ऊपर उठकर एक समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतंत्र और राष्ट्रीय विचारधारा की जीत है। इस अवसर पर भाजपा ठेकमा मंडल अध्यक्ष संतोष चौबे, अरुणेश राय, अनिल राय, विकास गिरी आदि मौजूद रहे।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं