सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

हल्दी की खुशबू में रमा शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब

अनन्तपुरा स्थित गायत्री मंदिर में धूमधाम से संपन्न हुई हल्दी रस्म
15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात



आजमगढ़। महाशिवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर शिव-गौरा विवाह की परंपरागत रस्मों के तहत आयोजित हल्दी अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक मंगल गीतों और भजनों के बीच भगवान शिव को हल्दी अर्पित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। शहर के विभिन्न शिवालयों के साथ ही नगर के अनन्तपुरा मुहल्ला स्थित गायत्री मंदिर में भी हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न कराई गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाएं पारंपरिक विवाह गीत गाते हुए अनुष्ठान में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि से एक-दो दिन पूर्व आयोजित


यह रस्म शिव-गौरा विवाह की महत्वपूर्ण परंपरा है। महादेव को हल्दी का लेप चढ़ाना शुभता, पवित्रता और वैवाहिक सुख का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु हल्दी अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। मंदिर में गूंजते भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आगामी 15 फरवरी 2026 को निकलने वाली भगवान शिव की भव्य बारात को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।