सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सेवा संकल्प में स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने रोपे पौधे

यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में चला सफाई अभियान पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  रानी की सराय। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को स्वच्छ वातावरण के महत्व के साथ ही पेड़-पौधों से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। नैंसी, चांदनी, अनुष्का, राफे, सलमान, अर्जान, कासिफ, अहमद, अवनीश, गौरव, साहिल, हिमांशु, ऋषिकेश, विराट, अरुण रैय्यान, अबू हासिम और शौर्य समेत अन्य छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लि...

सेवा कार्यों से जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रहा इनरव्हील क्लब

चेयरमैन विजिट पर चार महिलाओं को सिलाई मशीनें

निर्धन कन्या के विवाह में मदद

एनीमिया से बचाव को पोषण सामग्री भी बांटी


आजमगढ़। इनरव्हील क्लब आजमगढ़ ने समाजसेवा की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद महिलाओं, कन्याओं और परिवारों की मदद की। रोडवेज स्थित एक होटल में आयोजित क्लब की आधिकारिक चेयरमैन विजिट में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मधु कमानी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। क्लब अध्यक्ष मंजू अग्रवाल और सचिव वैजयंती साव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।

 चेयरमैन ने भंवरनाथ मंदिर परिसर में विकसित इनरव्हील वाटिका, कोलपांडे स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय हैप्पी स्कूल में लगाए गए आरओ और इनवर्टर तथा शहर में की गई पोस्टर ब्रांडिंग का निरीक्षण किया। महिला सशक्तीकरण के तहत चार जरूरतमंद महिलाओं व कन्याओं को सिलाई मशीनें देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया। वहीं, एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराकर आर्थिक सहयोग किया गया। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं को लोहे की कढ़ाई, चना और गुड़ वितरित किया गया। गर्मी से राहत के लिए दो पंखे भी जरूरतमंदों को दिए गए। मधु कमानी ने क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए महिला सशक्तीकरण के साथ फिट गर्ल्स इनिशिएटिव और गर्ल्स स्पोर्ट्स को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्लब की सभी सदस्य मौजूद रहीं।