सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शिक्षक दिवस: भारत पैरामेडिकल कालेज में छात्र-छात्राओं ने काटा केक

शिक्षकों को उपहार आदि देकर लिया आशिर्वाद

आकर्षक ढंग से सजाया था संस्थान परिसर 


बरदह।
शिक्षक दिवस पर बृहस्पतिवार को भारत पैरामेडिकल कॉलेज ठेकेमा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने केक काटा और शिक्षकों को उपहार दिए। छात्र-छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक गीत प्रस्तुतियां दी। 



सर्वप्रथम छात्रों ने डा. मधुनाथ प्रजापति को फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत गान गाकर स्वागत किया। वहीं डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इसके बाद डा. मधुनाथ प्रजापति ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की। कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है और आज भी यह कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाना और उनके लक्ष्य को प्राप्त करना ही संस्थान का उद्देश्य है। मौजूद छात्र छात्राओं ने गुरु शिष्य के परंपरा को निभाने और एक अच्छे शिक्षक की तरह छात्रों ने प्रण किया कि वो अपने आस पास रहने वाले अशिक्षित, भटके हुए छात्रों को सही राह दिखाने एवं एक अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग अलग तिथि को मनाया जाता है, लेकिन भारत में पांच सितंबर डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म के अवसर पर मनाया जाता है। जो एक शिक्षक होते हुए भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति भी थे। भारत में बहुत सारे महान लोग है पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर ही क्यों मनाया जाता है, क्योंकि वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इस मौके पर ऐश्वर्या राय, दीपा प्रजापति, अमित प्रजापति सहित कॉलेज के छात्र और  छात्राएं उपस्थित थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं