सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ऑपरेशन में आठ घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत

निजी अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव के पास लखनऊ-बलिया हाईवे किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भस्थ नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर ऑपरेशन में करीब आठ घंटे की देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल निवासी राजनारायण जायसवाल ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपनी पत्नी शालिनी जायसवाल का इसी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे उन्होंने पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि दोपहर 12 बजे तक अस्पतालकर्मी सामान्य प्रसव होने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद करीब 12:30 बजे ऑपरेशन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि सहमति लेने के करीब आठ घंटे बाद रात पौने नौ बजे ऑपरेशन किया गया। तब तक गर्भ में ही नवजात की मौत हो चुकी थी। इसकी जानक...

प्राथमिक विद्यालय करनेहुआ में अटेवा मेहनगर इकाई की बैठक

अजय कुमार मौर्य मेहनगर ईकाई के बने पुर्णकालिक अध्यक्ष 

दिल्ली श्रीरामलीला मैदान में रैली सफलता पर जताया हर्ष 

पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन की धार तेज करने का संकल्प दोहराया

मेहनगर (पूर्वांचल संवाद)। प्राथमिक विद्यालय करनेहुआ में गुरूवार को अटेवा मेहनगर इकाई की बैठक हुई। जिसमें दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली की सफलता पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की धार की और तेज करने का संकल्प दोहराया। इसके अलावा रैली के परिणाम और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। 

बैठक की शुरूआत में जिलाईकाई और जिलाध्यक्ष सुभाष यादव के निर्देश पर अजय कुमार मौर्य को अटेवा मेंहनगर का पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न एनपीआरसी और ब्लॉक पदाधिकारी का मनोनयन किया गया। जिसमें श्रीमती संगीता जायसवाल को महिला प्रकोष्ठ का ब्लॉक उपाध्यक्ष, अशोक कुमार यादव को ब्लॉक सहप्रवक्ता, अनिरूद्ध कुमार को करनेहुआ न्याय पंचायत प्रभारी, प्रमोद कुमार, अजीत गोंड, अरविंद कुमार, राजेंद्र कुमार को सह प्रभारी, सफाईकर्मी प्रकोष्ठ से रसूलपुर न्याय पंचायत का प्रभारी मधुकांत यादव  और सह प्रभारी अभिषेक सिंह, हेमंत सोनकर बनाया गया। वहीं गहुनी न्याय पंचायत का प्रभारी उमेश यादव को, सिंहपुर न्याय पंचायत का सह प्रभारी यशवंत कुमार, रंेडा पंचायत का सहप्रभारी उदयभान यादव को, लौदह इमादपुर सफाईकर्मी प्रकोष्ठ से बाबूराम का मनोनयन किया गया। ब्लॉक संरक्षक शीतला प्रसाद सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। 

वहीं सैय्यद आले रजा और नंदलाल शानदार रचना से ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर जिला संयुक्त मंत्री आदित्य कुमार सहित अटेवा मेंहनगर के पदाधिकारी आशीष कुमार यादव, सतीश कुमार, घनश्याम, अनिल कुमार शर्मा, जे सी गौतम, अजीत सिंह यादव, राम प्रकाश प्रजापति, हरिशंकर, राकेश चंद्र कनौजिया, नंदन प्रसाद, हरेंद्र यादव, रविंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, लल्लन यादव, अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, प्रवीण प्रसाद मौर्य, वीरेंद्र राम, आनंद कुमार सिंह, रीना यादव, सरिता यादव, उदय कुमार, अंगद यादव, भानु सोनकर, राजदेव, चंदन कुमार, रामाश्रय यादव, जितेंद्र मौर्य आदि उपस्थित थे। बैठक के समापन पर जिला संयुक्त मंत्री आदित्य कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं