सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

ट्रक ने छात्राओं को मारा धक्का, एक की मौत, दूसरी गंभीर

साइकिल से जा रही थी स्कूल  


आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को ट्रक ने धक्का मार दिया। एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 

 रानी की सराय कस्बा के पटेल नगर में बुधवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को पीछे से धक्का मार दिया। घटना में हसनपुर गांव निवासी श्रेया गुप्ता 17 पुत्री किशन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीबीपुर गांव की रहने वाली रिया सिंह पुत्री तेज बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों जुबली नेशनल इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ती थी। स्थानीय लोगों ने बताया दोनों छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थी। पटेल नगर में पटेल मूर्ति के पास तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं