सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

शिक्षकों के गले की फांस बने टैबलेट

टैबलेट न तो चार्जिंग उठा रहे, न ही चालू हो रहें 
सिम कार्ड एक्टिवेट करने का बनाया जा रहा दबाव 
विभागीय अधिकारी समस्या से वाकिफ, झाड़ रहे पल्ला 



आजमगढ़। शिक्षकों के ऑनलाइन हाजिरी व अन्य कार्य करने के लिए वितरित किया गया टैबलेट ही अब उनके गले की फांस बन गया है। शिक्षकों के मिले टैबलेट जहां चार्जिंग नहीं उठा रहे हैं तो वहीं ज्यादातर टैबलेट ऑन ही नहीं पा रहे हैं। इसी बीच शिक्षकों को सिम कार्ड भी दे दिया गया और अब उनके ऊपर उसे एक्टिवेट करने का दबाव बनाया जा रहा है। जब तक टैबलेट ठीक नहीं होंगे तब तक सिम कार्ड भी एक्टिवेट नहीं होंगे। वहीं विभाग के अधिकारियों को इससे निजात दिलाने के लिए शिक्षक बात कर रहे हैं तो वह अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इसे लेकर शिक्षकों में पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। 

शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के ऑनलाइन हाजिरी के साथ ही अन्य आनलाइन कार्य करने के लिए टैबलेट का वितरण कुछ महीने पहले किया गया था। इसके पीछे सरकार की मंशा थी कि शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचकर आनलाइन हाजिरी देंगे, बच्चों के साथ सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करेंगे व अन्य आनलाइन कार्य को सम्पादित करेंगे। इस बीच गर्मीयों की छुट्टी होने से विद्यालय बंद हो गये और टैबलेट को रख दिया गया। वर्तमान समय में शिक्षकों के ऊपर टैबलेट से आनलाइन हाजिरी व अन्य आनलाइन कार्य करने का दबाव बनाया जाने लगा। शिक्षकों ने जब टैबलेट को चलाने के लिए चार्जिंग में लगाया तो वह न तो चार्ज हो रहा है और न ही चालू हो रहा है। ऐसी स्थिति जनपद के ज्यादातर शिक्षकों के साथ हो रहा है। इसी बीच विभाग की तरफ से शिक्षकों को एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड भी वितरित कर उसे टैबलेट में लगाकर एक्टिवेट करने का निर्देश जारी कर दिया गया। शिक्षकों ने जब टैबलेट चालू न होने एवं चार्जिंग न होने की समस्या से विभागीय अधिकारियों को रूबरू कराया तो वह पूरी तरह से पल्ला झाड़ ले रहे हैं और शिक्षकों पर सिम कार्ड एक्टिवेट करने का अलग से दबाव बना रहे हैं। इसे लेकर शिक्षकों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है कि आखिरकार इस समस्या से निजात मिले तो कैसे मिले।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं