सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

साकीपुर प्रधान राहुल तिवारी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन


योग दिनचर्या में शामिल करने का आहृवान

प्राणायाम से मन-आत्मा की होती शुद्धि

रानी की सराय ब्लाक के साकीपुर गांव में प्रधान राहुल तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रशिक्षक सचिन तिवारी, बंटी तिवारी और प्रमोद तिवारी ने शिविर में साधकों को विभिन्न योग क्रियाएँ कराई गई। साथ ही लोगों ने प्रतिदिन की दिनचर्या में योग करने पर बल दिया। कहा कि दैनिक योग साधना करने से हमारे जीवन में अनेकों परिवर्तन आ जाते हैं। हमारा हाईब्लड प्रेशर, रीड दोष और, हृदय, फैटी लीवर, अर्थराइटिस डिप्रेशन जैसे समस्या दूर होती है। श्वसन तंत्र, रक्त संचार तंत्र, स्नायु तंत्र, पाचन तंत्र आदि मजबूत बनते हैं। प्राणायाम करने से हमारा मन और आत्मा की शुद्धिकरण होता है। इस दौरान साधकों को विभिन्न योग क्रियाऐं कराई गई और प्रतिदिन योग करने का आहवान किया गया ताकि जीवन में स्वास्थ्य रहा जा सके। इस अवसर पर अजय, नरेंद्र, रामपलट, अरविंद, रामकृष्ण, पंकज, बिरजू, केदार, राम इकबाल, जयप्रकाश, आशीष आदि  मौजूद रहे। 



सर्वाधिक पढ़ीं गईं