सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अखिलेश कुमार यादव को मिला पीएचडी, हर्ष

मीडिया संस्थानों में मीडिया प्रबंधन की भूमिका“ पर केंद्रीय विवि, (सिलचर) असम ने प्रदान की पीएचडी


आजमगढ़। आजमगढ़ के लाल अखिलेश कुमार यादव को केंद्रीय विश्वविद्यालय, असम द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। जिससे समूचा जनपद एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। श्री यादव को ‘’मीडिया संस्थानों में मीडिया प्रबंधन की भूमिका“ विषयक पर पीएचडी प्रदान की गई है।

बताते चले कि आजमगढ़ के अमौढ़ा जहनियापुर गांव निवासी अखिलेश कुमार यादव ने देश के दो नामचीन मीडिया संस्थानों (टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी) एवं समाचार टीवी चौनल आज तक) में प्रबंधन के संबंध में ’मीडिया संस्थानों में मीडिया प्रबंधन की भूमिका“ विषयक एक शोध किया और संस्थानों के प्रबंध के संबंध में एक विस्तृत विवरण भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय, (सिलचर) असम के समक्ष पेश किया। जिसे विश्वविद्यालय के समिति द्वारा स्वीकृति के उपरांत उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता, परिवार एवं माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर को देते हुए कहाकि आज के परिवेश में युवा अपने समय का सद्पयोग करें ताकि उनकी ऊर्जा देश के काम आ सकें। उन्होंने युवाओं से कहाकि मोबाइल आदि के माध्यम से उचित वैश्विक चीजों का अवलोकन करें और मोबाइल को अपने शिक्षा की सामाग्री का हथियार बनाए न कि उस पर अपना बहुमूल्य समय खर्च करें। इस दौरान उन्होंने मीडिया और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि पीएचडी प्रोफ़ेसर ज्ञान प्रकाश पांडेय के निर्देशन में पूर्ण किया गया है। उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय,जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, आजाद हरिमर्दन, संगीता आजाद, नीलम, मनोज यादव, विश्वजीत सिंह पालीवाल, रंजीत, अरूण कुमार सिंह, राजेश मोहन श्रीवास्तव, केशव पांडेय वीरेंद्र सिंह, बृजेश यादव, विनोद उपाध्याय, संजय यादव आदि शामिल रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं