सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भारत पैरामेडिकल कालेज से विश्व कैंसर दिवस पर निकली जागरूकता रैली

‘दारू-गुटखा छोड़ों‘ लिखे स्लोग्न से किया जागरूक 

बरदह। विश्व कैंसर दिवस पर मंगलवार को भारत पैरामेडिकल कालेज एंड डिजिटल एक्स-रे एवं पैथोलॉजी ईसीजी सेंटर के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोग्नों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। 

रैली की शुरूआत भारत पैरा मेडिकल के डायरेक्टर डा. एमएन प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि वर्तमान में भाग दौड़ भरी जीवन शैली और अव्यवस्थित खान पान से कैंसर रोग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रैली कालेज से निकलकर ठेकमा रोडवेज होते हुए प्राथमिक स्वास्क्य केंद्र पहुंच संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं ‘नशा से रहो दूर‘, ‘पान-गुटखा, दारू छोंड़ों आदि स्लोग्न लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे। छात्र-छात्राओं ने लोगों को कैंसर रोग से बचाव के लिए उचित समय पर नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संदेश दिया। 

एकडमी बोर्ड के चेयरमैन डा. विरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। यह बीमारी कई प्रकार की होती है। इसमें सबसे आम स्किन, ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट, कोलेक्ट्रोल, ब्लड कैंसर, मेलानोमा, लिफोमा, किडनी कैंसर, सर्वाइकल और थायराइड कैंसर प्रमुख है। इसके अलावा धूम्रपान, तंबाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्सरे से निकली रेज, सूर्य से निकलने वाली यूवी रेज, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि भी प्रमुख कारण होते हैं। कैंसर से बचाव के लिए अपनी दिनचर्या, खान-पान में सुधार के साथ नशा से दूर रहें। इस अवसर पर रंजना प्रजपति, नेहा, खुशहाली, विशाल, लक्की, नितिन आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं