सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

अभिभावक महासंघ का आरोप, चिल्ड्रेन गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल प्रबंधन को बचा रहा प्रशासन

सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, जिले के अन्य स्कूलों के मानक की भी जांच कराने की मांग

मांग पूरी न होने पर स्वयं जांचकर शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी


आजमगढ़।
जांच में बगैर मान्यता प्राप्त मिले हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर शुक्रवार को उप्र अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। सीएम को संबोधित एक पत्र सौंपा और महासंघ ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर दोषी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने जिले के अन्य स्कूलों के भी मानक की जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो महासंघ स्वयं अपने स्तर से जांच कराकर रिपोर्ट शासन तक भेजेगा। 

 महासंघ के जिलाध्यक्ष सत्या सिंह परिहार ने कहा कि शिक्षा विभाग की जांच में हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रेन गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल में बगैर मान्यता के ही नौ से इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने का दोषी पाया गया है। इस कृत्य के उजागर होने से जहां अभिभावकों को गहरा आघात पहुंचा है। वहीं एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होने के बावजूद उसने स्वयं को ही कलंकित करने का कार्य किया है। अभिभावकों ने अपने बच्चे को शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में अध्ययनरत रखने के लिए बहुत सी कुर्बानियां दी है तब जाकर फीस आदि का प्रबंध किया होगा लेकिन विद्यालय प्रशासन ने बिना किसी भय के ही बगैर मान्यता के ही कक्षाएं संचालित कर शिक्षा विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाई और आज भी पूरे विभाग और जिला प्रशासन को अपने प्रभाव के आगे नतमस्तक किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाली उच्चस्तरीय परीक्षाओं के आयोजन में जब इंटर तक के स्कूलों का केंद्र बनाया गया है। तो उसमें भी चिल्ड्रेन गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल हरबंशपुर आजमगढ़ को केंद्र बनाकर शासन की आंखों में धूल झांेंका गया और बड़े पैमाने पर गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय के साथ धन का बंदरबांट किया गया, जिसकी रिकवरी होनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधन के रसूख के आगे जिला प्रशासन पस्त है।

महासंघ ने सीएम को भेजे पत्रक में कहा कि दोषी संबंधित उच्चाधिकारी और कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही हों। जिला सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि जांच में पूर्णरूपेण दोषी पाए जाने वाले जिस विद्यालय के खिलाफ 419, 420, 467, 668, 471 भादवि की धारा में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए थी, उसके खिलाफ ’कारण बताओ नोटिस’ जारी करके जिला प्रशासन बड़े स्तर पर धनउगाही करने की साजिश रच रहा है। दोष पुष्ट होने पर अपराधी संस्थान पर विधिक कार्यवाही की जाए न कि उसे बचाकर शिक्षा का स्तर खराब किया जाए। सीएम को पत्रक भेजकर महासभा ने गैर जिम्मेदारों के खिलाफ संघर्ष का एलान कर दिया है जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे और आजमगढ़ में शिक्षा का स्तर गिरने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर डीएन सिंह, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अनिल वर्मा,  रवि प्रताप सिंह, अनिल तिवारी, सुजीत कुमार मिश्रा, अरूण चौरसिया, रेनू देवी, जगपाल चौरसिया, सर्वेश पांडेय, आदि मौजूद रहे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं