सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

महाकवि पं. रामचरित उपाध्याय की 151वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

द्विवेदी युग के साहित्यकारों में पं. रामचरित का है विशिष्ट स्थानः प्रो. प्रभुनाथ मयंक


रानी की सराय।
महराजपुर में रविवार को महाकवि पं. रामचरित उपाध्याय की 151वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम सदर ज्ञानचंद गुप्ता और मुख्य वक्ता प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’ ने रामचरित उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। 


प्रो. प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि रामचरित उपाध्याय बहुमुखी साहित्यसेवा के कारण द्विवेदी युग के साहित्यकारों में इनका विशिष्ट स्थान है। आप व्यक्तित्व संस्कृत के अच्छे ज्ञाता थे। रामचरित उपाध्याय हिंदी काव्यधारा के यशस्वी कवि के रूप में चर्चित रहे हैं आपका साहित्य स्वाधीनता आंदोलन में आंदोलनकारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहा है। आज भी आपकी कविताएं देश प्रेम के भावजागृत करने का कार्य कर रही हैं। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादुन हरिहर पाठक और संचालन प्रो. जगदंबा दूबे ने किया। कार्यक्रम को प्रो. शशिभुषण श्रीवास्तव, डा. ईश्वरचंद्र त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। डा. अमरेश पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी कॉलेज बरदह ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर वरूण उपाध्याय, नरेंद्र मोहन उपाध्याय, रतन मोहन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं