सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

बुढ़िया मां मंदिर में डा. लोहिया बालिका इंका की छात्राओं ने लगाया स्काउट गाइड शिविर

प्रबंधक लल्लन प्रजापति ने रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

शिविर में छात्राओं ने सीखा जिंदगी को जीने का बेहतर अंदाज 

फूलपुर (पूर्वांचल संवाद)। कस्बा स्थित डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज में जिला स्काउट गाइड के नेतृत्व में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई गाइड कंपनी की छात्राओं ने जिदंगी को बेहतर तरीके से जीने आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
 सात दिवसीय स्काउट गाइड शिविर की शुरूआत प्रबंधक लल्लन प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं की रैली कार्यक्रम जिला प्रशिक्षक बृजेश कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में कालेज से निकलकर जगदीशपुर स्थित बुढ़िया मां के मंदिर पहुंची। जहां छात्राओं ने कैंप लगाया। छात्राओं ने शिविर में लोकगीत, स्काउट ध्वज गान, देशगान के बाद मंदिर परिसर में ही परेड किया। 

शिविर को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती आशा तिवारी ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण का उद्देश्य देशप्रेम की भावना को जगाना है। इसका प्रशिक्षण लेने से स्वावलंबी बनते है।

प्रशिक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि शिविर में भाग लेने से आपसी भाईचारे की भावना का विकास होगा। आपातकाल में इस प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। इस दौरान एक साथ रहने से एक दूसरे से सीखने समझने का अवसर भी मिलता है। साथ ही नियम पालन व जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने का अंदाज भी मिलता है। वहीं रैली और कैंप में छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार, प्रेमचंद यादव, धीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, आरती प्रजापति, नीलम यादव, शीला यादव आदि मौजूद रहे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं