सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

भीषण ठंड के चलते एक से इंटर तक के सभी स्कूल सात तक बंद

आजमगढ़। भीषण ठंड का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। गिर रहे पारे और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी बोर्ड के विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। दरअसल, एक जनवरी से ही लगातार पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गलन और शीतलहर के साथ कोहरे की भी मार लोगों को झेलने पड़ रहे है।  बढ़ती सर्दी के बीच मौसम विभाग ने शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी  विशाल भारद्वाज ने शीत लहर एवं ठण्ड को देखते हुए पांच से सात जनवरी, 2023 तक जिले के सीबीएससी, आईसीएससी, यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा विभाग व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा एक से इंटर तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है। 

तद्नुसार आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। आदेश शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के कक्षा एक से 12वीं तक सभी स्कूलाें पर लागू होगा। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी शामिल हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार सर्दियां लंबी तो नहीं, पर रिकॉर्ड तोड़ने वाली जरूर हो सकती हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचआर रंजन के मुताबिक, मंगलवार से दो दिन और कोल्ड डे कंडीशन सक्रिय रहेगी। दिन में ठंड रहेगी, रात का पारा सामान्य रहने के आसार हैं। इसके बाद पांच से सात जनवरी तक सूखी ठंड रहेगी, जो चुभने वाली हो सकती है। 08 से 12 जनवरी के बीच न्यूनतम पारे के गिरकर तीन से चार डिग्री तक आने के आसार हैं। 20 से 22 जनवरी के आसपास बादल छाए रहने के आसार हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद तापमान फिर सामान्य की ओर बढ़ेगा। ठंड कम होगी, हालांकि अचानक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फरवरी के पहले हफ्ते में बूंदाबांदी करवा सकती है। इस सीजन में तीन बार बूंदाबांदी के आसार हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं