सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

प्रभु श्री राम का चरित्र सिखाता है सेवाधर्म का भाव

श्रीराम विवाह के दौरान जयकारों से गूंजा मंदिर

मंगलवार को हवन-पूजन और भंडारे के साथ समापन

आजमगढ़। नगर के गुरूघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में चल रही श्री राम कथा मेें रविवार की रात कथावाचक अंकित चतुर्वेदी महाराज ने कहा कि जिस समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जनक पुर में धनुष यज्ञ देखने गए थे, रात्रि के समय गुरु के चरण सेवा करने में अधिक रात्रि होने पर गुरु जी कहे कि पुत्र राम अब सो जाओ, लेकिन राम जी माने नही, बार बार गुरु ने राम को सोने के लिए कहा, तब राम जी सोये। प्रभु श्रीराम का यह सेवाधर्म सीखने से ही जीवन धन्य होगा। 

सुबह गुरु की आज्ञा से पुष्प तोड़ने के लिए ज़ब जाते है,  प्रभु उस समय भी मानव जीवन के संस्कार को दर्शाते हुए वाटिका के सामने उपस्थित मालियों से पुष्प तोड़ने के लिए अनुमति लेते हैं। यह संस्कार और सेवा धर्म मनुष्य को सफलता की उच्चतम सीढ़ियों पर निश्चित ले जाएगा और प्रभु श्री राम के चरित्र से मानवता का निर्माण होगा। कथा प्रसंग में आगे श्री सीताराम विवाह का मनोरम और मोहक वर्णन करते किया। श्रीराम विवाह के दौरान श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान उपस्थित नर नारी नाचने लगे। वहीं मंदिर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

श्रीरामकथा के विराम पर कार्यक्रम अध्यक्ष  सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि मंगलवार को हवन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस अवसर पर टीपी मिश्रा, महंत संजय कुमार पांडेय, डॉ. मयंक चौबे, रामप्रकाश तिवारी, ढुनमुन सोनकर, नंदू सोनकर, रविशंकर  पांडेय, रजनीकांत तिवारी, सहयोगी कविकांत उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं