सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

 ‘स्पीड इज थ्रिल, बट इट किल’, हेलमेट लगाए छात्राओं ने की अपील

डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने निकाली यातायात जागरूकता रैली  

आजमगढ़। फुुलपुर कस्बा ‌‌स्थित डा. लोहिया बालिका इंटर कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण में यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने रैलियों, गोष्ठियों आदि के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। इस क्रम में छात्राओं ने दुर्वाषा धाम से यातायात जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने ‘हेलमेट सिर पर तो सुरक्षित घर पर’ ‘सुरक्षित चलें घर पर बच्चे आपके इंतजार में हैं’ ‘स्पीड इज थ्रिल, बट इट किल’ जैसे नारे लगाए और लोगोंं को जागरूक किया। दुर्वाषा धाम पर छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से यातायात की जानकारी लोगों को दी। 

इस दौरान प्रबधंक लल्लन प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यातायात के नियमों के पालन से वाहन चालक खुद के साथ दूसरों की भी जिदगियां बचा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यातायात के नियमों का पालन करना भी जरूरी है। जागरूक वाहन चालक ऐसा करके सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या कम कर सकते हैं।

प्रधानचार्या आशा तिवारी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं और कार चलाते समय सीट बेल्ट करें। अत्यधिक गति ओवर स्पीड से बाहर ना चलाएं। इस दौरान स्काउटिंग के महत्व पर प्रशिक्षक बृजेश कुमार ने लोगों को जानकारी दी। इस अवसर पर अर्चना मोदनवाल, नीलम यादव, शीला यादव, विनीत कुमार, श्रवण कुमार सहित सोनाली, नीलाक्षी, रीति, खुशी, रंजू, ब्यूटी, खुशबू, तनु, सृष्टि, सिदरा आदि उपस्थित रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं