सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

आरडी बीपीएल कान्वेंट में धूमधाम से मना बाल दिवस, बच्चों ने की मस्ती

सगड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती क्षेत्र के जमसर स्थित आरडी बीपीएल कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से बाल दिवस के रूप में मनाया गया। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान बच्चों ने फास्ट फूड का स्टाल लगाया। जिसमें बच्चों ने चाउमीन, चाट, समोसा मंचूरियन शेव पुरी आदि की व्यवस्था की थी। जिसका अभिभावकों के साथ शिक्षक व बच्चों ने उठाया लुफ्त।

विद्यालय प्रबंधक आनंद कुमार बरनवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती है। पंडित नेहरू की जयंती को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू को चाचा नेहरू के रूप में याद किया जाता है। पंडित नेहरू साइंटिफिक नॉलेज तार्किकता में विश्वास करने वाले थे, वह इसके पैरोकार थे। पंडित नेहरू के कार्यकाल में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान स्थापित किए गए। कहा कि हंसते-खेलते, मुस्कुराते हुए जीवन पथ पर बढ़ते रहें और जीवन में व्यवहारिक, संस्कारिक बनकर विशिष्ट उद्देश्य की प्राप्ति करें। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं