सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मेगा कैंप में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 30 समूहों को वितरित किया ऋण

क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेट बैंक की योजनाओं से लोगों को कराया अवगत  


लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक बरडीहा शाखा की ओर से रविवार को मेगा कैंप लगाया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 30 समूहों को ऋण प्रदान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर सहजानंद राय, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्र मोहन वर्मा, सहायक महाप्रबंधक स्थानीय प्रधान कार्यालय लखनऊ विभास श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक आशीष कुमार पांडे, शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पासी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक चंद्र मोहन वर्मा ने बैंक द्वारा समूह के लिए चलाए जा रहे ऋण योजनाओं के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त किसानों को अन्य सुविधाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, डेयरी, मुर्गी पालन, ट्रैक्टर, अचार, पापड़ आदि का कारोबार करने के लिए ऋण आवेदन करने पर त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण होता है आत्मनिर्भर बनना। अगर कोई व्यक्ति आत्मनिर्भर है तो उसे किसी और के सहारे की जरूरत नहीं पड़ती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को इसकी घोषणा की थी। इससे अधिकतर वस्तुओं का निर्माण स्वयं महिलाएं करेंगी, जिससे विकास की जड़ें मजबूत होगी। हमें आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। कहां आत्मनिर्भर बनने के लिए पांच स्तंभ है, अर्थव्यवस्था, तकनीकी, इंफ्रास्ट्रक्चर, मांग और बढ़ती जनसंख्या है। 

इससे देसी उद्योग में बढ़ोतरी होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।गरीबी से मुक्ति मिलेगी। इसका सही उपयोग होना चाहिए। इसमें क्षेत्र के गागेपुर, सुरदहपार, सिवान, रैचंदपट्टी, तुलापुर, बरडीहा, खेतापुर आदि की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित होकर ऋण स्वीकृति पत्र प्राप्त किया। कार्यक्रम को हिमांशु मिश्रा, आलोक झा, एन आर एल एम योगेश आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आशीष सिंह, अभिमन्यु राय, नौशाद अहमद, सत्यभामा, जयगुरुदेव, लक्ष्मीबाई आजीविका, कृष्ण आजीविका सहित सभी महिलाएं उपस्थित रही।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं