सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Video: कैंची बंधा टूटा, 150 घर डूबे, मौके पर पहुंचा प्रशासन राहत कार्य में जुटा

रौनापार। शुक्रवार की भोर में लगभग साढ़े चार बजे के करब दाम महुल कैंची बंधा टूटा गया। ‌जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने जरूरत के सामान आदि लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे। उधर प्रशासन भी खबर मिलते ही उक्त गांव में पहुंचा और राहत बचाव कार्य में जुट गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।  

 

पिछले कई दिनों से बढ़ रही नदी का दबाव बंधा नहीं झेल पाया। शुक्रवार की भोर में लगभग सवा चार बजे के आस-पास दाम महुला कैंची बंधा टूट गया। जिससे आस-पास के गांव में अफरा-तफरी मच गई, भयभीत ग्रामीणअपने सामानों को महफूज करने में लगे रहे। कोई अनाज तो चारपाई, बिस्तर समेटने में लगा था। लोग छोटे बच्चों को छतों पर लेकर बैठे देखे गए। पूरा गांव पानी में डूब गया है। घर के पुरूष सामानों को बाहर निकाले। बता दें कि बंधा टूटने से  दाम महुला के उत्तर पूरवा के 80 घर, छिऊला के लगभग 50, दक्षिण पुरवा के 55 घर पूरी तरह पानी में डूबे हैं। उधर सूचना पर उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, एडीएम आजमगढ़ आजाद भगत व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच राहत कार्य के साथ टूटे कैंची बांध को बांधने में जुटे थे। अधीक्षण अभियंता भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, अयोध्या में घाघरा स्थिर हो गई है। बस्ती में घट रही है। शाम तक यहां भी स्थिर हो सकती है। अभी बहुत खतरे की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उपर भारी बारिश व बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं