सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

विश्व हाथ धुलाई दिवस: कोरोना काल ने समझाया हाथों की सफाई का महत्व

छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक, बांटे साबून

माहुल। विश्व हाथ धुलाई दिवस पर शनिवार को अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय से रैली निकाली गई। लोगों को हा‌थों की सफाई से होने वाले फायदों से अवगत कराया गया। वहीं महाविद्यालय परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. उदय भान यादव ने विश्व हाथ धुलाई दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कोरोना काल ने हमें यह समझा दिया कि वास्तव में हाथ धुलाई कितनी आवश्यक है। हाथ धुलाई के तरीके डॉ. यादव ने छात्राओं को बताया। उन्होंने कहा कि साबुन से हाथ धुलाई से  बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं खाद्य सुरक्षा दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य वक्ता डा. सुशील त्रिपाठी ने बच्चों को खाद्य सुरक्षा के बारें में एवं विश्व हंगर इंडेक्स के बारे में भी जानकारी दी।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा. यादवेंद्र कुमार आर्य  ने बताया कि वह विश्व हाथ धुलाई दिवस और खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर हम अपने लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाएं।  इसके उपरांत छात्राओं ने रैली निकालकर जनता के बीच में जाकर विश्व हाथ धुलाई दिवस के बारे में जागरूक किया। उनके बीच साबुन का भी वितरण किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. अरुण प्रताप यादव ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डा.पूजा पल्लवी, डा. अनूप पांडेय,  डा. विजय शुक्ला, डा. पूजा मौर्य, डा. अशोक गुप्त, छात्राओं में नैंसी यादव, प्रियंका यादव, प्रीति विश्वकर्मा आदि उपस्थित रही।


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं