सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रशिक्षण से अनुपस्थित आठ शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

बीईओ हरैया ने स्पष्टीकरण न देने पर वेतन रोकने की दी चेतावनी 

हरैया बीआरसी में चल रहा निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण

आजमगढ़। ब्लाक संसाधन केंद्र हरैया में निपुण भारत मिशन के तीसरे चरण के प्रशिक्षण का शनिवार को बीईओ ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराज़गी जताते हुए बीईओ ने तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण न देने पर उक्त शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया।

सगड़ी तहसील के बीआरसी हरैया का चार दिवसीय निपुण भारत मिशन का प्रशिक्षण महादेवी इंटर कालेज बनकटा में चल रहा है। इसमें दो शिफ्ट में 50-50 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को तीसरे चरण के प्रशिक्षण का खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव ने निरीक्षण किया। इस दौरान आठ शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इस पर नाराज़गी जताते हुए बीईओ ने सभी आठ शिक्षकों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने स्पष्टीकरण न देने पर उक्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दिया। बीईओ रविता राव ने कहाकि निपुण भारत प्रशिक्षण में कुल 600 अध्यापको व शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बाल वाटिका कक्षा-1 से 3 तक के बच्चों में भाषाई एव गणितीय दक्षता विकसित करने के लिए किया जा रहा है। शिक्षक समय से उपस्थित होकर प्रशिक्षण लें। दो वर्ष के अंदर निपुण भारत लक्ष्य को हम प्राप्त कर सकते है और जनपद में हरैया ब्लाक को आगे बढ़ा सकते है। इस मौके पर प्रशिक्षक कंतकिशोर दुबे, आलोक राय, रामनिवास यादव, संजय सिंह, रामाशीष यादव, आलोक कुमार सिंह राठौर, असहद खान, विवेकानंद राय, जयशंकर सिंह, शैलेश यादव, बलिराम सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं