सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

हमसे बड़े नेता हो तो बोलो... कहकर गुस्साईल नेता जी फेंक दिहने माइक

गुस्से में माइक फेंकते मंत्री जी

आजमगढ़। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का शनिवार को मऊ में एक कार्यक्रम में अलग अंदाज देखने को मिला। वह एक कार्यक्रम में वो पार्टी कार्यकर्ता पर ही भड़क गए। भाषण के दौरान कार्यकर्ता के बीच में बोलने से मंत्री संजय निषाद खफा हो गए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से कहा कि जो बोल रहे हैं उसे सुनो, अगर हमसे बड़े नेता हो तो बोलो...और माइक फेंक दिया।

मऊ जिले के हिंदी भवन के सभागार में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता बैठक में उसके अध्यक्ष संजय निषाद का आगमन हुआ था। जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी अध्यक्ष से बाढ़ की स्थिति को लेकर तथा मल्लाहों के घर डूब रहे हैं, फोन द्वारा सूचना मिल रही है इस बात को बताया और उन्हें कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। इसकी शिकायत कि जिस पर की संजय निषाद भड़ग गए और उन्होंने कहा कि नेता मैं हूं कि तुम और इतना कहते हुए उन्होंने कार्यकर्ता के ऊपर माइक फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के कैमरों को बंद कराने की भी कोशिश की और वीडियो को डिलीट भी कराने का प्रयास किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं